https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. शहर के न्यू सिविल अस्पताल रोड स्थित सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को नालसा की योजना (तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ित) योजना-2015 के तहत विधिक साक्षरता शिविर और मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में प्रथम अपर न्यायाधीश निवेदिता मुदगल ने छात्राओं को बारीकी से कानूनी जानकारियां दीं। उन्होंने योजना के उद्देश्य के बारे में और स्वैचिकन- विविधताकेजकरल पीड़ितों और स्वैच्छिक यौन-कर्मियों की मुक्ति और पुनर्वास सुनिश्चित करते हुए इन व्यक्तियों को यौन शोषण से बचाने के लिए कार्य योजना बनाना है। उन्होंने उपभोक्ता फोरम से संबंधित और आईटीएक्ट के अंतर्गत सोशल मीडिया को इस प्रकार से उपयोग करें जिससे कि आपका व समाज का नुकसान ना हो, जिस कारण बढ़ते साइबर क्राइम को रोका जा सके, इसके बारे में कानूनी जानकारी दी। निःशुल्क विधिक सहायता के लिए, मूल अधिकार आदि अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में अधिवक्ता तेजकरण साह, लोकेश नामदेव,हकीम अंसारी ने भी समाज में हो रहे बाल अपराधों से संबंधित- लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम- 2012 के बारे में बताया। वहीं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, अपनी पढ़ाई के प्रति जागरूक और दैनिक जीवन से जुड़ी सामान्य जानकारी दी। जिससे बच्चे विधिक रूप से साक्षर हो सके। शिविर में स्कूल संचालक रामदयाल वर्मा, प्राचार्य मेघा नाटानी, अंकिता गुप्ता, तृप्ति शर्मा, संतोष कुमार राय, स्कूल स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रहीं। 
Previous Post Next Post