ब्यावरा. ट्रैफिक सुधारने में
नाकाम ब्यावरा पुलिस शहर में लॉ
एंड ऑडर्स भी कायम नहीं रख पा
रही है। धंधा बन चुकी बाइक चोरी
पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
राजगढ़ रोड से शनिवार दोपहर
दिनदहाड़े फिर से बाइक चोरी हो
गई। जानकारी के अनुसार अरविंद
साहू निवासी सुठालिया रोड,
ब्यावरा की बाइक एमपी 39 एमजे
7688 चोरी हो गई। उन्होंने इधर-
उधर ढूंढ़ने की खूब कोशिश की,
लेकिन नहीं मिल पाई। परेशान
होकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज
करवाई है। पुलिस ने आवेदन
लिया है।
