https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़. बाराद्वारी में संचालित होने वाली आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ कार्यकर्ता और सहायिका दोनों को ही पद से हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। क्योंकि इन पर आरोप है कि यह दोनों समय पर केंद्र नहीं खोलती। ऐसे में महिला बाल विकास अधिकारी ने इन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिए और आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लगवा दिया। इसके बाद सहायिका राम कला कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने ऊपर हुई कार्रवाई के लिए आवेदन दिया और उसकी जांच कराने की मांग की। मामले में महिला बाल विकास ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने समझाकर उसे वापस भेज दिया। शुक्रवार की सुबह से ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पदस्थ सहायिका रामकला बाई केंद्र पहुंची। लेकिन केंद्र पर ताला लगा होने से वह बाहर ही बैठी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी में पहुंचे बच्चों को भोजन भी कराया। यहां मोहल्ले वालों ने बताया जो सहायिका है, वह प्रतिदिन केंद्र पर आती है और घर-घर से बच्चों को बुलाकर भोजन करवाती है। विभाग ने इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच कराने की बात कही है। 
Previous Post Next Post