https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पुराने बस स्टैंड पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा भारत निर्माण में जो अहम भूमिका भारत का संविधान बनाकर देश की आधारशिला रखी गई, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की थी। उनके सिद्धांतों पर हमें चलने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. भारत वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष विजयबहादुर सिंह, प्रदेश महासचिव चंदरसिंह सौंधिया, जनपद उपाध्यक्ष चैनसिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक क्रांति, रचना भार्गव, अनीता उग्र, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गंगा चौहान, अंजना नायक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष लकी दांगी सहित अन्य उपस्थित थे। 
Previous Post Next Post