ब्यावरा . शहर के राजगढ़ रोड गुरुद्वारा के सामने स्थित आरके ट्रेडर्स कृषि सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को किसानों ने यूरिया खाद को लेकर हंगामा कर बीच शहर में रोड पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि दुकानदार द्वारा दिए जा रहे खाद के फटे कट्टों से आधा खाद बिखर रहा था। जबकि उसका दाम दुकान संचालक पूरा वसूल रहा था। साथ ही कुछ लोगों को जान पहचान के होने से पहले खाद दे रहा था और हम लोग लाइन में लगकर परेशान हो रहे थे। इसी मामले में गुस्साए किसानों ने हंगामा कर रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने हंगामे को शांत कर जाम खुलवाया। सिटी थाना प्रभारी ने इस दौरान पुलिस जवान की ड्यूटी लगाकर आधार कार्ड के जरिए खाद को बंटवाना शुरू करवाया। प्रत्येक बोरी से बिखर रहा था खाद दुकानदार द्वारा दिए जा रहे खाद की प्रत्येक बोरी फटी होने से उसमें से खाद बिखर रहा था। ऐसे में किसानों को कम खाद मिल रहा था, लेकिन हंगामे के बाद में दुकानदार ने तौल कांटा लगाकर प्रत्येक किसान को एक बोरी में 50 किलो खाद तौल करवाकर दिया। यूरिया लेने पहुंचे किसान बनेसिंह तंवर, मांगीलाल सोंधिया, किशनलाल यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि हमें जरूरत अनुसार यूरिया नहीं मिल रहा है। ऐसे में हमारी फसल बर्बाद होने के कगार पर है। आज भी हमे लाइन में लगकर खाद लेनी पड़ रहा, लेकिन एक आधार कार्ड पर सिर्फ दो बोरी खाद ही दिया जा रहा, जो जरूरत से आधा भी नहीं है। सरकार को पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद उपलब्ध करवाना चाहिए। अगर सरकार समय से खाद नहीं दे सकती तो वह क्या किसानों की परेशानी को समझेगी। पुलिस के डंडों के डर के