राजगढ़, गोपाल पुरस्कार योजना के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं होने के बाद राजगढ़ में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ गोवंशीय और नौ भैसवंशीय पशुओं ने भाग लिया। सभी ब्लॉकों से गोपालक अपने पशुओं को लेकर राजगढ़ पहुंचे। इनमें गोवंशीय प्रतियोगिता में राजगढ़ के कचनारिया गांव के अमित सक्सेना ने गिर प्रजाति की गाय ने कुल 15.12 लीटर दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे पर नरसिंहगढ़ तलेन के अनिल यादव और तीसरे स्थान पर बद्रीलाल भंडारी पचोर सारंगपुर रहे। प्रथम पुरस्कार में 50 हजार रुपए पुरस्कार दिया गया। जबकि भैंसवंशीय स्पर्धा में राजगढ़ के लक्ष्मणपुरा गांव के शहजाद खान की मर्रा भैस ने 17.169 लीटर दूध औसतम प्रतिदिन देकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे पर जीरापुर बटावदा के लक्ष्मीनारायण दांगी और कोमल प्रसाद नरवियावे ब्यावरा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रियव्रतसिंह ने सभी गोपालकों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए और बेहतर पशुओं की देखरेख की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक बापूसिंह तंवर और गोवर्धन दांगी मौजूद थे।