राजगढ़. शासन के निर्देश पर हाल ही में प्रदेश के 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। 20 वर्ष के सेवा काल या 50 वर्ष आयु के आधार पर दी गई इस सेवानिवृत्ति को शिक्षकों के साथ अन्याय बताते हुए राज्य शिक्षक संघ के सदस्यों ने इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। इसके लिए शिक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जबकि खिलचीपुर नाके पर आदेश की प्रतियां जलाते हुए विरोध जताया। उल्ललेखनीय है इस आदेश के अनुसार शिक्षकों को 20 वर्ष कार्यावधि पूर्ण होने या 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य शिक्षक संघ द्वारा पूरे प्रदेश में ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। प्रदर्शन में राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश दांगी, जिला संयोजक मुकेश विजयवर्गीय, राजेश शर्मा, बेनीप्रसाद दांगी, दीपक गोयल, शाहिद प्रहरी, नाहिद खांन, नरेन्द्र जाधव, जगदीश किरार, ओपी वर्मा, अब्दुल गफ्फार खान प्रभुलालदांगी, आदि मौजूद थे।