https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. स्थानीय न्यायालय परिसर में सोमवार को शहर के वीर सैनिक ललित रावत का तिब्बत-चीन सीमा पर हार्ट अटैक से निधन हो जाने पर बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण, न्यायिक कर्मचारीगणों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिवार को वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव, आफताब खान, गोपाल तिवारी, अमित कुशवाह, राजेन्द्र यादव, अशोक क्राति, तरुण शाक्यवार, मनीष सक्सेना उपस्थित थे। पेंशनर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि स्थानीय डे-केयर सेंटर पर पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक में शहर के निवासी बार्डर पर तैनात वीर सैनिक ललित रावत के निधन पर दो मिनट को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर कृष्णदास अग्रवाल ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर अध्यक्ष द्वारा पूजा अर्चना की गई। बैठक की कार्रवाई में शाखा अध्यक्ष आरएस सोनी ने उपस्थित पेंशनरों का स्वागत किया। 
Previous Post Next Post