https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़. तलेन थानान्तर्गत 25 नवंबर को बबलू उर्फ बृजमोहन नाम के युवक की मौत हो गई थी। जिसे परिजनों सहित आसपास के लोग गाय के सिंह से मरना बता रहे थे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया, लेकिन उसे जांच में लेते हुए इस संदेही मामले में असली आरोपियों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद जब मामला सामने आया तो यह एक रास्ते को लेकर की गई हत्या में बदल गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मृतक बृजमोहन और उसकी मां सगुनबाई खेत में बने मकान में रहते थे। मृतक के परिवार का विवाद उसके चाचा रामलखन के परिवार से रास्ते को लेकर चल रहा था। इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ। एक बार लाइसेंसी बंदूक से रामलखन ने फायर तक कर दिया था। वहीं मारपीट से जुड़े मामले भी सामने आए जोन्यायालय में विचाराधीन है। घटना के दिन भी बृजमोहन गाय का दूध लगाने के लिए टार्च लेकर निकला था। रोशनी देखकर चाचा का लड़का यह समझ गया कि वह अकेला है ऐसे में राजकुमार ने उसे अकेला देख यह बात पिता रामलखन को बताई। दोनों ने इस विवाद को खत्म करने के लिए पीछे से बृजमोहन पर टामी की रॉड से सिर पर वार कर दिया। इससे बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में जब पुलिस ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ की तो राजकुमार टूट गया और उसने पूरी घटना कबूल कर ली। मामले का खुलासा करने में तलेन थाना प्रभारी कैलाश भाराद्वाज, एएसआई जेपीएच तिर्की सहित थाने के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
Previous Post Next Post