https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



 सुठालिया में एड्स जागरूकता रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश ब्यावरा. निर्विन्ध्या नर्सिंग महाविद्यालय द्वारा रविवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सुठालिया में एड्स जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रैली को संस्था संचालक कुलदीप सक्सेना ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। ____ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुठालिया नगर के मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स के संबंध में जागरूक कर रैली निकाल एड्स बचाव का संदेश दिया। रैली समापन अवसर पर छात्र- छात्राओं ने नगर को स्वच्छ बनाने और पॉलीथीन मुक्त करने के संबंध में शपथ ली। इस दौरान महाविद्यालय प्राध्यापक राज कुमार पाल, रश्मि ठाकुर, मनीष भटनागर, राकेश दांगी, पूर्वा सक्सेना, शालनी सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। 
Previous Post Next Post