https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़, शहर के घूमघाटी क्षेत्र में तैयार हो रहे फूड प्लाजा (चौपाटी) पर गुरुवार को यहां वहां से अतिक्रमण मुहिम के तहत हटाई दुकानों को शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार को इन दुकानों सहित कुछ और दुकानों को व्यवस्थित रूप से जगह आवंटित की गई। इसके लिए शुक्रवार सुबह कलेक्टर निधि निवेदिता मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने फूट, चायनिज, चाट पानीपुरी, चाय नाश्ता सहित नानवेज से जुड़ी दुकानों को अलग-अलग जगह देते हुए उन्हें आगे से इसी प्रकार से दुकानदारी करने के निर्देश दिए। दुकानों की शिफ्टिंग के बाद बाउंड्रीवाल और चबूतरे के निर्माण के बाद वहां एलईडी लाइट, बैठने के लिएबेंच,वेज और नानवेज शॉप पर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते सहित सौंदर्थीकरण के लिए अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। पुराने बसस्टैंड से हटे दुकानदारों का निर्णय अब तक नहीं इधर पुराने बसस्टैंड से हटाए गए कोई भी दुकानदार दूसरे दिन भी घूमघाटी पार्क में दुकानों के लिए नहीं पहुंचे। ऐसे में शेष बची जगह पर भी अब दूसरे दुकानदारों को शिफ्ट किया जा रहा है। पुराने बसस्टेंड के दुकानदारों द्वारा उनकी दुकानों की जगह पर ही नई दुकान बनाने की मांग जा रही है। जबकि प्रशासन द्वारा पुराने बसस्टैंड पर किसी भी तरह की दुकान बनाने से पूरी तरह इंकार कर दिया गया है। तैयारियां शुरू कर दी हैं घूमघाटी पार्क में चौपाटी निर्माण को लिए शुक्रवार को दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहां चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाने के साथ अंदर चबूतरे, विद्युत व्यवस्था, पक्का फर्श आदि का निर्माण किया जाएगा। संदीप अष्ठाना, एसडीएम राजगढ़ 
Previous Post Next Post