ब्यावरा. अवैध खनन की शिकायत
पर शेकनपुर गांव के पास पहुंची
प्रशासनिक टीम के सामने ही
शिकायतकर्ता की पिटाई की गई।
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा
है। इसमें मौके पर पोकलेन और
ट्रैक्टर के साथ कुछ लोग खड़े नजर
आते हैं। फिर यह सभी हमलावर
भागते हुए अफसरों और उनके साथ
अन्य लोगों को खदेड़ना शुरू कर देते
हैं। शिकायतकर्ता तंवरलाल राजपूत
का कहना है कि मैं अफसरों उनके
साथ गया तो वहां खनन माफिया के
लोगों ने हमला कर दिया। भागकर
जान बचाई।
- मौके पर मौजूद लोगों की
पहचान की जा रही है। हम
और एसडीएम साहब इसमें कुछ न
कुछ करेंगे। शिकायतकर्ता के साथ
मारपीट नहीं हुई। सिर्फ गाली-
गलौज हुई है। यह मेरे सामने
की ही बात है।
प्रदीप भार्गव, नायब तहसीलदार
दोनों पक्षों में पुराना विवाद
है। वे लोग मिट्टी से मारपीट
कर रहे थे। हमने उन्हें भगा दिया
था। शिकायतकर्ता झूठ बोल रहा
है। वीडियो में जो आया उसके बार
में पता नहीं है। हम तो सिर्फ देखने
गए थे। वे जबरन ही परस्पर
आरोप लगा रहे हैं।
रमेश पांडे, एसडीएम
खनन माफिया की दबंगई पीड़ित ने कहा- जैसे-तैसे जान बचाकर भागना पड़ा ( Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
