https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. तीन दिन पहले सुरक्षा निरीक्षण पर आए भोपाल रेल मंडल के डीआरएम ने ब्यावरा स्टेशन मास्टर से फुट ओवर ब्रिज की रिपोर्ट मांगी। आईओडब्ल्यूडी झरा हाल ही में ठीक किए गए बेसमेंट की लिखित रिपोर्ट शुक्रवार को स्टेशन मास्टर से मांगी। दरअसल, पहली बारिश में धंस गए 98 लाख के फुट ओवर ब्रिज के बेसमेंट को लेकर मामला जांच में लिया गया था। हाल ही में आए डीआरएम उदरबोरवाणकर ने स्पष्ट किया था कि एफओबी में सुरक्षा की दृष्टि से कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल उसके बेसमेंट का काम किया जा रहा है। इसके लिए मौजूदा टाइल्स और पेवर्स ब्लॉक भी ठीक किए जा रहे हैं। फिलहाल प्लेटफॉर्म क्रमांक-दो की ओर वाला बेसमेंट ठीक किया गया है, उसके नीचे कांक्रीट भरी गई है। वहीं, प्लेटफॉर्म- एक पर सीसी के ऊपर से टाइल्स निकाल दिए गए हैं। टाइल्स और पेवर्स ब्लॉक निकालकर इन्हें ठीक किया जा रहा है। स्टेशन मास्टर पीएस मीना ने मुआयना कर डीआरएम को फॉलोअप रिपोर्ट भेजी। टीन शेड के साथ होगा प्लेटफॉर्म पर सीसी डीआरएम के निरीक्षण के बाद यह भी स्पष्ट हुआ है कि एक के साथ ही दो नंबर प्लेटफार्म पर भी सीसीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म क्रमांक-दो पर और भी टीन शेड बढ़ाए जाएंगे। साथ ही बाहरी ओर से खुदाई इसकी शुरू कर दी गई है, जिससे प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाना है। यहां चौड़ाई बढ़ाकर सीसी किया जाना है। इसी के ऊपर शेड लगेगे। फिलहाल प्रस्ताव तैयार किया गया है। डीआरएम ऑफिस से फॉलोअप कॉल आया था, इसमें मुआयना करने के बाद हमने रिपोर्टऑनलाइन भेज दी है। दूसरे नंबर प्लेटफॉर्म का भी विस्तार किया जाना है. इसकी सूचना आई है। पीएस मीना, स्टेशन मास्टर 
Previous Post Next Post