पूरे एक महीने के बाद भगवान
जगदीश की रथयात्रा के उत्सव
का समापन शनिवार को हुआ। इस
मौके पर सूरजपोल के गणेश मंदिर
से थावरिया के जगदीश मंदिर तक
रथयात्रा निकाली गई। गणेश मंदिर
में पूजा-आरती के बाद भगवान
जगदीश, वलभद्र और सुभद्राजी
की प्रतिमाओं को रथ में विराजित
किया गया। रास्ते में जगह-जगह
श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती
उतारी।
| श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ
को खींचते हुए चल रहे थे और पीछे
महिलाएं भजन गाती चल रही थीं।
थावरिया के मंदिर में पूजा-आरती के
बाद भगवान की प्रतिमाओं को फिर ।
से प्रतिष्ठित किया गया। आयोजन में
मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णगोपाल
दीक्षित, मनोज दीक्षित, अमिय।
कश्यप, सूरजपोल के गणेश मंदिर
समिति के सदस्य और श्रद्धालु,
महिला मंडल और बड़ा बाजार
के श्रीरामकृष्ण मंदिर समिति के
सदस्यों का योगदान रहा।