https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा हरियाली अमावस्या के मौके पर गुरुवार को शहर में भोले की फौज द्वारा शिव बारात निकाली जाएगी। अखंड परमधाम आश्रम परमांनद चौराहे से शाम पांच बजे ये बारात आरंभ होगी। इसके लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नाचते गाते भूतों व दुलदुल घोडे के साथ भस्म रमैया डमरू समिति के थिरकते हुए डमरू बजाते ग्रुप के साथ भोले के निरकार व साकार स्वरूप की झांकी जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहेगी। शिव बारात शाम को पांच बजे शहर के परमानंद आश्रम से शुरू होकर मुल्तानपुरा होते हुए इंदौर नाके पर पहुंचेगी। इसके बाद अहिंसा द्वार होते हुए आर्य समाज चौक, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए पीपल चौराहे, पोस्ट ऑफिस के सामने से होते हुए बस स्टैंड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा। 
Previous Post Next Post