शुक्रवार को खोलने पड़े चार गेट,
अब छह गेट से छोड़ा जा रहा पानी
राजगढ़. पूरे प्रदेश में मानसून
सक्रिय है, लेकिन जिले में फिर भी
अभी औसत की तुलना में पर्याप्त
बारिश नहीं हुई है। लेकिन पिछले
साल की तुलना में यह बारिश ज्यादा
हो चुकी है। वहीं शाजापुर, भोपाल
और सीहोर जैसे जिलों में हो रही
बारिश का असर जिले की नदियों में
देखा जा रहा है।
इसमें पार्वती, कालीसिंध सहित
नेवज नदी उफान पर हैं। हालात यह
है कि शुक्रवार को मोहनपुरा डैम के
पानी को एक साथ छह गेट खोलकर
छोड़ा गया। इससे पहले दो गेट से
लगातार पानी को खाली किया जा
रहा था। लेकिन सात सौ क्यूसेक
पानी की आवक होने से इसे
निकालने के लिए चार गेट और
खोल दिए गए। इनमें तीन गेट सुबह
के समय और एक गेट शाम को
खोला गया। यहां अधिकारियों का
बारिश की स्थिति
केंद्र आज अब तक बारिश
जीरापुर 35.8 749.3
खिलचीपुर 9.0 565.0
राजगढ़ 6.
1 472.2
ब्यावरा 15.4 633.0
नरसिंहगढ़ 340 567.0
सारंगपुर 74.0 867.6
पचोर 38.3 557.0
जिले में बारिश 30.4 627.3
कहना है यदि इसी तरह बारिश का
पानी आता रहता है तो दो गेट और
खोले जा सकते हैं। मोहनपुरा डैम
को देखने के लिए इन दिनों बड़ी
संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन
सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं है।
यहां तैनात किए गए गार्ड और
इंजीनियर ही व्यवस्थाओं को
बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। जहां
वे कुछ अपने परिचितों को डैम के
ऊपर बुला लेते हैं, उनके वाहन भी
अंदर खड़े करवा रहे हैं। ऐसा होते
देख वहां घूमने वाले अन्य लोग
आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।
सारंगपुर में सबसे
ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश की
यदि बात करें तो सारंगपुर में सबसे
ज्यादा बारिश हुई है यहां 74 मिमी
बारिश दर्ज की गई जबकि पचोर
और जीरापुर में भी अच्छी बारिश हो
चुकी है।

