https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा| नागदा बीना पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में बिना टिकट बैठे तीन लोगों के खिलाफ जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किया है।
आरोपियों के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किए जाएंगे। ब्यावरा आरपीएफ चौकी प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेन नंबर 59341 नागदा बीना पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में पचोर व ब्यावरा के बीच चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति संतोष पुत्र मांगीलाल
निवासी सांई सिटी कॉलोनी गुना, मनोज पुत्र बनवारीलाल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना व संजीव पुत्र मांगीलाल सेन निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना अनधिकृत तौर पर बैठे हुए पाए गए थे। तीनों से पूछताछ की गई तो उनके पास टिकट भी नहीं निकले थे। ऐसे में जैसे ही ट्रेन ब्यावरा स्टेशन आकर रुकी तो तीनों को नीचे उतारकर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 155 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Previous Post Next Post