पटरी क्रॉस करने में बीना-नागदा पैसेंजर से हुआ हादसा
रक्षाबंधन पर मायके आई बहन को
ट्रेन पर बैठाने आया भाई बीना-नागदा
पैसेंजर ट्रेन के इंजन से टकराकर
गंभीर घायल हो गए। सुबह 8:45
बजे हुए इस हादसे के बाद युवक को
गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया
गया है।
बीनागंज के शिल्पकार धर्मशाला
के पास रहने वाला 33 वर्षीय मेहराज
पुत्र हीरालाल जाटव रविवार सुबह
अपनी बहन रेखा पत्नी कैलाश
जाटव को उसके ससुराल शाजापुर
जाने के लिए बीना- नागदा पैसेंजर
ट्रेन में बैठाने आया भी। स्टेशन पर
भीड़ ज्यादा होने से ट्रेन आकर खड़ी
होने के पहले वह अपनी बहन रेखा
व उसके दो बच्चों को पटरी क्रॉस
कराकर दो नंबर प्लेटफार्म पर ले जाने
के लिए निकालने की कोशिश कर रहा
था। तभी ट्रेन के इंजन से उसका कंधा
टकरा गया। इससे वह पटरी के किनारे
जा गिरा। हादसे में युवक के सिर और
पैरों में गंभीर चोटें आई है।
घायल को तुरंत 108 एम्बुलेंस
की मदद से ब्यावरा लाकर एक
निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे
भोपाल रेफर कर दिया गया है। घायल
युवक की हालत नाजुक बताई जा
रही है।
Tags
Biaora News
