https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


Rajgarh News


राजगढ़, रक्तदान महादान कुछ इसी तरह के संदेशों के साथ सजा ब्लड बैंक इन दिनों ब्लड

 की कमी से जूझ रहा है,

 जबकि इस ब्लड बैंक के सहारे न सिर्फ राजगढ़ बल्कि ब्यावरा खिलचीपुर पचोर जैसे

 अस्पताल भी निर्भर हैं।

 खासकर इस ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट की कमी की वजह कोरोना संकट बताया जा रहा ह

क्योकि इस समय

 लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और लोग कोरोना वायरस को लेकर इस तरह से सहमे हुए हैं

 की वह अस्पताल

 का रुख ही बमुश्किल कर रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल की तरह पहुंच रहे हैं

। ऐसे में वे मरीज जिन्हें

 ब्लड की आवश्यकता है या फिर ऐसी प्रसूता है जिन्हें डिलिवरी के दौरान ब्लड की अनिवार्यता है

, उन्हें परेशानी आ रही है।

रविवार को जब जिला चिकित्सालय में संचालित होने वाले ब्लड बैंक को जाकर देखा तो वहां 

सिर्फ 16 यूनिट ब्लड

 ही मौजूद था। नेगेटिव ग्रुप में कोई भी ब्लड नहीं था। जबकि पॉजिटिव ग्रुप की बात करें तो 

उनमें भी कई ग्रुप ऐसे थे, जो निल थे।सवाल उठता है ऐसी स्थिति में यदि किसी को ब्लड की 

आवश्यकता लग रही है 

और अटेंडर का भी संबंधित मरीज के ग्रुप से मेल नहीं खाता ऐसी स्थिति में बड़ी परेशानी हो सकती हैं।

इनसेलें सीख छापीहेड़ा में रहने वाले मनोज भदौरिया लॉकडाउन के दौरान थाने से अनुमति लेकर

 राजगढ़ तक पहुंचे और एक बार खुद ने व तीन बार साथियों से यहां ब्लड डोनेट कराया है। 

इसी तरह ब्यावरा के खुशियां का ओटला ग्रुप के सदस्यों ने राजगढ़ आकर ब्लड दिया।

 हालाकि जिस समय उन्होंने ब्लड डोनेट किया, उस समय उन्होंने वे सभी सावधानियां रखी 

जो इस दौरान जरूरी है। ब्लड बैंक में तो ब्लड की कमी है,लेकिनब्यावरा से खुशियों का

 ओटला संगठन और छापीहेड़ा के कुछ लोग इस वक्त भी ब्लड़ देने में मदद कर रहे हैं,

 उन्होंने अपने नंबर भी देरखे हैं। इससे अभी तक कोई अनहोनी जैसी

 स्थिति नहीं बनी है। केसी यादव, प्रभारी ब्लड बैंक














#Rajgarh News 
Rajgarh Bioara News 
Biaora Rajgarh News 
Biaora News 
Rajgarh News 
Biaora Rajgarh News 
Rajgarh Biaora News 
News Corona Virus 
Covid 19 News

Previous Post Next Post