https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

इन दिनों कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा हैं जिसकी चपेट में भारत भी है। भारत में कोरोना के मरीज 3 हजार से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट तक सभी देशवासियों से दीया, मोमबत्ती जलाने की अपील की थी।





इस कार्यक्रम में पूरा भारत ने साथ दिया। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी अपना पूरा योजदान दिया। देर रात देखने को मिला बिना दिवाली के भी भारत में दीपावली सा नजारा रहा। हर घर की बालकनी और छतें में दीये और मोमबत्ती की रोशनी देखने को मिली।
ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी इस मौके पर अपने घर को दीयों की रोशनी से रोशन किया। एक्ट्रेस ने दीये जलाते हुए तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'आज की रात मैंने हर किसी के लिए थोड़ी ज्यादा प्रार्थना की और मैंने पूरे भारत के साथ दीया जलाया। हम सबने एक-दूसरे के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना कभी बेकार नहीं जाती।'
इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है और भारत भी इस जंग का हिस्सा है। इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में अब तक करीब 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और लगातार इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत में भी इसके मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं।



#uc News
 
Previous Post Next Post