![]() |
Covid19 |
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनिया भर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस (Coronavirus) अब जानवरों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) शहर के जू ( ronx Zoo in New York) में एक टाइगर इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाया गया है। बता दें कि अमेरिका में सबसे ज्यादा न्यूयार्क में कोरोना के मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 24 घंटों में 1,480 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 311,301 लोग लोग संक्रमित हैं।
बाघ में मिले कोरोना के लक्षण
द वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के ब्रोंक्स जू की और से जारी बयान के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर के एक बाघ को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जू में चार साल की नादिया नाम की मादा मलय बाघ में सूखी खांसी की शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद उसे संक्रमित पाकर निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि बाघिन को यह वायरस जू के ही किसी कर्मचारी से हुआ है। बाघिन नादिया के साथ ही तीन अन्य बाघ और तीन अफ्रीकी शेर में भी ऐसे ही लक्षण पाए गए हैं।
जू को किया गया बंद
बता दें कि बाघिन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से ही जू को जनता के लिए बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी जानवर के कोविड-19 संक्रमित होने का यह पहला मामला सामने आया है। नादिया को सूखी खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उसका जांच परीक्षण किया गया। टाइगर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिड़ियाघर के कई बाघ और शेर में इसी तरह के लक्षण पाए गए हैं।
अमेरिका में 24 घंटों में 1,480 लोगों की मौत
गौरतलब है कि दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा अमेरिका पर छाया हुआ है यहां पिछले 24 घंटों में 1,480 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। इस वायरस से किसी भी देश में एक दिन में इतनी मौत नहीं हुई है। न्यूयॉर्क में एक दिन में 562 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है, वहीं इस शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,935 हो चुकी है। वहीं पूरे अमेरिका में अब तक 7,406 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
सामने आई Coronavirus की सबसे बड़ी कमजोरी, अब आपके पास नहीं भटकेगा ये वायरस
#news uc

