https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

Corona Virus News

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रिपोर्ट ‘एंटीवायरल रिसर्च’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है। अध्ययन में दावा किया गया है कि ‘इवरमेक्टिन’ नाम की दवा से वायरस सार्स-सीओवी -2 को 48 घंटे के भीतर कोशिकाओं में बढ़ने से रोक गया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय से जुड़े काइली वागस्टाफ ने कहा, हमने पाया कि एक खुराक भी 48 घंटों तक सभी वायरल आरएनए को हटा सकती है और 24 घंटे में इसमें काफी कमी आती है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि ‘इवरमेक्टिन’ एक मान्यताप्राप्त दवा है, जिसे एचआईवी, डेंगू, इन्फ्लुएंजा और जीका वायरस सहित विभिन्न वायरसों के खिलाफ प्रभावी माना गया है।
वागस्टाफ ने हालांकि आगाह किया कि अध्ययन में किए गए परीक्षण प्रयोगशाला के हैं और ये परीक्षण लोगों में किए जाने की आवश्यकता है।

चीन में भी जारी है प्रयोगः चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चीनी वैज्ञानिक भी जुटे हुए है। लगातार वह भी परीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जानकारी सामने आई थी कि 17 मार्च को कोरोना वायरस कोविड-19 के लिए बनाई गई वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल यानी इंसानों पर परीक्षण शुरू किया था।
जिसके बाद अब इस परीक्षण के बेहद पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ रहे हैं।इस वैक्सीन को चीन में सबसे बड़ी बायो-वॉरफेयर साइंटिस्ट चेन वी और उनकी टीम ने बनाया है। जिन 108 लोगों पर परीक्षण किया जा रहा था। ये सभी लोग 18 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र के हैं।
स्पेन में बढ़ता जा रहा संक्रमणः प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ ने शनिवार रात ऐलान किया कि 14 मार्च से लगाया गया लॉकडाउन 26 अप्रैल तक जारी रहेगा। जरूरत हुई तो इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। लॉकडाउन को स्पेन सरकार ने ‘स्टेट अलार्म’ नाम दिया है।
स्पेन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 947 है जबकि 1 लाख 26 हजार 168 लोग कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि राहत भरी खबर है कि 34 हजार 219 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।





#Corona Virus 
covid 19 News 
Uc News  
Previous Post Next Post