ब्यावरा. - शहर के अंहिसा द्वार पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गुरुवार रात आग लग गई। रात में ही धुआं उठता देख आस- पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड बुलवाई और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। जानकारी के अनुसार अंहिसा द्वार स्थित विशाल मेडिकल में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। मेडिकल में रखी तमाम दवाइयां जल गईं और कुछ नकदी रुपए भी जल गए। मेडिकल के मालिक बलराम दांगी (परसलिया) ने बताया कि मुझे तो घटना शुक्रवार अलसुबह पांच बजे पता चला। इससे पहले मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच चुकी थी जिन्होंने आग पर काबू पाने की पुरजोर कोशिश की। हालांकि आग से नुकसान का आंकलन नहीं लगाया जा सका, लेकिन माना जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान इस आग से हुआ है।