ब्यावरा. समीपस्थ पीपलहेला गांव . के किसानों ने शनिवार को एक बार । फिर एसडीएम को ज्ञापन दिया और बिजली को लेकर आ रही परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ साल पहले अटल ज्योति की लाइन डालने का काम किया गया था लेकिन ठेकेदार ने डीपी सही जगह न । लगाकर कहीं अन्य लगा दी। साथ ही . कुल 11 डीपियों की जगह चार ही । लगाई गई। डीपी गांव से करीब दो हजार फीट दूर लगा दी गई, इससे गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने उक्त समस्या के समाधान की मांग की है साथ ही कहा कि यदिसात दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो चक्काजाम करेंगे। इस दौरान जनपद सदस्य संजय नागर, रामचंद्र डेयरी, ओमप्रकाश नागर, जिला उपाध्यक्ष किसान संघ कैलाश नागर, रामचरण नागर, लखन नागर, जगदीश नगर सहित अन्य मौजूद रहे।