ब्यावरा, नेशनल हाइवे तीन पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भोपाल बायपास के पास स्थित देहात थाना के सामने एक कंटेनर अनियंत्रित होकर फोरलेन के बीच में बन रही खाई में जा गिरा। इससे चालक की कंटेनर के साइड में दब जाने से मौत हो गई। जबकि क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने दो क्रेन के माध्यम से कंटेनर को सीधा कर उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला। लेकिन ड्राइवर दम तोड़ चुका था। ट्रक क्रमांक आरजे 36 जीए 1054 में टायर भरे हुए थे और यह कांकरोली राजस्थान से रायपुर जा रहा था। घटना में चालक शिवसिंह पिता बंशीलाल राजपूत निवासी चाउदेहरी जिला भिलवाड़ा की मौत हो गई। जबकि क्लीनर निर्भय सिंह को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया। पुलिस ने दो क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा किया। वहीं इस दौरान वाहनों की कतार लग गई थी।