राजगढ़. प्रदेश सरकार के वचन
पत्र में किए गए वादों में
लेटलतीफी और किसानों को
मिलने वाली योजनाओं के वंचित
रखने की नीति के विरोध में
भारतीय किसान यूनियन की
जिला स्तरीय बैठक 19 जनवरी
को बाल गोपाल पब्लिक स्कूल
कालीपीठ में आयोजित की
जाएगी। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह
तोमर ने बताया कि इस बैठक का
उद्देश्य है कि सरकार द्वारा 2
लाख रुपए का ऋण माफी,
अतिवृष्टि से खराब हई फसलों
का मुआवजा व बीमा प्रीमियम
जमा होने के बाद भी बीमे की
राशि में की जा रही देरी के विरोध
में बैठक का आयोजन रखा गया
है। वहीं बैठक में संगठन विस्तार
पर भी चर्चा की जाएगी।
Tags
Rajgarh News
