https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा दिए गए विवादित बयान पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। ब्यावरा में गोशाला के लोकार्पण अवसर पर आए मंत्री ने कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे है वे जाकर पहले अपना मानसिक उपचार करवाएं। भार्गव ने कहा है कि मप्र सरकार ने जेएनयू जाने वाली दीपिका की फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया, यदि ये पोर्न फिल्म भी बनाती तो भी ये टैक्स फ्री कर देते। इसी पर मंत्री ने तल्ख टिप्पणी की। मंत्री ने खुरी में 26 लाख की 100 गायों की क्षमता वाली गोशाला का लोकार्पण किया। निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायणसिंह आमलाबे, विधायक गोवर्धन दांगी, बापूसिंह तंवर, रामचंद्र दांगी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। गाय के नाम पर वोट लिए लेकिन गोशाला नहीं बनाई गायों के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। आने वाले समय में हमारी कोशिश रहेगी कि राजगढ़ और ब्यावरा की सड़कों पर कहीं भी उपेक्षित गाय घूमती नजर नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रत्येक जनपद में हमने चार गोशालाएं बनवाई हैं। आने वाले दिनों में हम दो स्मार्ट गोशालाएं भी यहां बनवाएंगे जिसमें 1000 गाय एक साथ रह पाएंगी। पढ़ाई के मंदिरों में चल रहे डंडे: प्रियव्रत सिंह कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री पियवत सिंह ने कहा कि देश का माहौल खराब किया जा रहा है। शिक्षा के मंदिर में डंडे चल रहे है. प्रकरण बनाए जा रहे हैं। हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या ऐसा भारत देगे? हम उन्हें क्या सिखाना चाहते हैं? जिन बच्चों के साथ यह हो रहा है उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी? उनका भविष्य बिगाड़ने का काम सरकार कर रही है। इस पर विचार करना चाहिए। मोदीजी 370, सीएए और एनआरसी में उलझे है, लेकिन देश को जरूरत रोजगार की है, उसे क्यों पूरा नहीं कर रहे। 
Previous Post Next Post