https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. शहर में बिना किसी लाइसेंस के धड़ल्ले से की जा रही सूदखोरी की चपेट में आम जनता आ रही है। पहले ग्रामीण अंचलों तक ही सीमित सूदखोरी अब शहर में खुले रूप से चल रही है। __ऐसे ही एक मामले में मोटी ब्याज रकम देकर परेशान हो चुके एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर कर दिया गया। युवक का कहना है कि जिन लोगों से उसने रुपए लिए उन्हें वह मूल राशि से भी ज्यादा राशि दे चुका है, लेकिन बावजूद इसके ये लोग दवाब बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 9.30 बजे अरमान पिता कल्लू खान (23) निवासी पंचमुखी मंदिर रोड, ब्यावरा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल उसकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। उसने कुछ ब्यावरा और एक राजगढ़ के युवक से कर्ज लेना बताया है। अरमान का कहना है कि मैंने करीब दो लाख रुपए उधार लिए थे जिसके सात लाख से अधिक बाकी बता रहे हैं। इसी से परेशान आकर जहर खा लिया। वहीं, सिटी थाने के जांचकर्ता एसआई जगदीश गोयल ने बताया कि युवक की तबीयत फिलहाल ठीक है, उसे राजगढ़ भेजा गया है। वहां से आने के बाद विस्तृत बयान लिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार उसने अलग- अलग काम के लिए किसी से पांच तो किसी से 10 कुल 50 हजार से अधिक रुपए लिए थे। जिस पर वे लगातार ब्याज वसूल रहे थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई प्रकरण इसमें नहीं बनाया गया है। 
Previous Post Next Post