https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. तमाम तरह के जागरूकता अभियान और मानव अधिकारों के प्रयासों के बावजूद ब्यावरा क्षेत्र के कुछ मजदूरों को बंधक बनाकर काम करवाने का मामला सामने आया है। ब्यावरा से लगे नारबे के करीब 20 मजदूरों को महाराष्ट्र के बीड़ जिले के धनोरा गांव में बंधक बनाकर रखा गया। उनसे वहां का ठेकेदार शब्बीर हसन दो माह से गन्ना कटवा रहा था और बदले में उक्त व्यथा की जानकारी नारबे गांव के ही बलवंत सिंह, हिम्मत सिंह और गोविंद सिंह को लगी तो उन्होंने विधायक को उक्त समस्या से अवगत करवाया। इस पर उन्होंने पहले यह बात मंत्री सिंह के समक्ष रखी। । इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने संबंधित गांव में पहुंचकर उनकी मदद की। साथ ही उक्त ठेकेदार शब्बीर हसन के चंगुल से छुड़वाया। उन्होंने विधायक सहित अधिकारियों का आभार जताया है। 
Previous Post Next Post