ब्यावरा. नगर पालिका परिषद के खिलाफ शहर की जनता में 'आक्रोश है। सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं पर परेशान जनता अब खुलकर आने को तैयार है। न लोगों को पीने का पानी मिल रहा नही अन्य सुविधाएं। हालात यह है कि 10 दिन बाद नल चल रहे है और 09.80 करोड़ की नई पाइप लाइन भी फेल हो चुकी है, उसमें पानी ही नहीं पहुंच पा रहा। दरअसल, नपा द्वारा शहरभर को खोदकर डाली गई 10 करोड़ की पाइप लाइन चल नहीं पा रही है, लोगों के घरों तक उसका पानी ही नहीं पहुंच पा रहा। वहीं, जो पुरानी लाइन डाली गई है उसमें भी 10-10 दिन बाद भी सप्लाई नहीं मिल पा रही। इससे लोगों को सर्दियों के सीजन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शासन ने जिस मकसद से राशि मुख्यमंत्री अधोसंचरना के तहत जारी की वह मकसद ही पूरा नहीं हो पाया। जूना ब्यावरा, मुल्तानपुरा, हाथीखाना, सिलावट मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में नई पाइप लाइन का पानी पहुंच ही नहीं पाया। 10 दिन बाद भी नल नहीं चल रहे जूना ब्यावरा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 10-10 दिन बाद भी नल नहीं चल पा रहे हैं, इससे लोगों कोपीने तकका पानी नहीं मिल रहा। कई लोग नहा नहीं पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि 50 साल से तमाम परिषदें इस एक मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ती आई है लेकिन यह ही पूरा नहीं हो पाया। अब किस आधार पर जिम्मेदार नेता हमारे यहां वोट मांगने आएंगे? टेस्टिंग में पता चला लीकेज जूना ब्यावरा और मुल्तानपुरा क्षेत्र में लाइन में लीकेज है। अभी लाइन का काम भी अधूरा है। कंपनी वालों ने रिपेयरिंग शुरू कर दी है। पुरानी लाइन में सप्लाई का क्या दिक्कत है, मैं बात करता हूं। -राजेश दांगी, सब-इंजीनियर, नपा, ब्यावरा