ब्यावरा. माह पहले ही नपा और जन-सहयोग से अपग्रेड किए गए शहीद कॉलोनी के पार्क को अब सैनिकललित रावत के नाम से जाना जाएगा। बीते दिनों उत्तराखंड के जोशीमठ में हुए उनके निधन के बाद रविवार रात उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे नगरीय प्रशासन और जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धनसिंह ने ये निर्देश सीएमओ को दिए हैं।नपा ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे पहले 03 दिसंबर को ही आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानपीपलचौराहे का नाम ललित रावत चौराहा करने के निर्देश दिए थे। साथ ही पुलिस थाने के बाहर जोड़ा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग के ही मंत्री होने के नाते जयवर्धन ने हाथो हाथ सीएमओ से इसका प्रपोजल लेकर हस्ताक्षर भी कर दिए। अब जल्द ही इसका काम शुरू भी हो जाएगा। प्रक्रिया शुरू कर दी है उक्त पार्क का नाम ललित रावत के नाम पर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसके लिए आगे काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले ही हम सैनिक के नाम की स्मारक बनाने सहित अन्य पीपल चौराहे के नाम को लेकर भी प्रक्रिया 03 दिसंबर के बाद से ही शुरू कर दी गई। इकरार अहमद, सीएमओ. नगरपालिका ब्यावरा