ब्यावरा. अशोकनगर में चल रहे इंटरलॉकिंग के काम और अन्य मैंटेनेंस वर्क के कारण अपनी रफ्तार के लिए ख्यात बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन तीन दिन से लेट आ रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन ट्रेन करीब चार घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस से भी रवाना हो गए, लेकिन उज्जैन रूट पर जाने वाले यात्रियों को इंतजार ही करना पड़ा। अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था बस के अलावा नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनीं। फिलहाल मेंटेनेंस कार्य आगामी दिनों में भी होना है, ऐसे में यात्रियों की रोजाना फजीहत हो रही है। वहीं, साबरमती एक्सप्रेस का भी रूट बदल देने और देहरादून-उज्जैन, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस भी रद्द होने के कारणयात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। फिलहाल आने और जाने में दोनों ओर से पैसेंजर ट्रेन देरी से आ और जा रही है। अशोक नगर क्षेत्र में Vइंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण बीना से ही ट्रेन देरी से रवाना हुई। साथ ही आगामी दिनों में भी ट्रेन के लेट होने के आसार लग रहे हैं। साथ ही रद्द हुई ट्रेनों के चालू होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। -पी. एस. मीना, स्टेशन मास्टर ब्यावरा