https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. अगहन शुक्ल पंचमी पर के दिन मनाए जाने वाले श्रीराम विवाह और नाग दिवाली के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन शहर में हुआ। समूचे शहर की अगवानी में भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। विश्वनाथ कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर पर विशेष कार्यक्रम हुए। जमकर थिरके श्रद्धालु कॉलोनीवासियों ने भगवान की विशेषवरात मां वैष्णोदेवी मंदिर धाम से निकाली, जिसमें बराती नाचते, गाते शामिल हुए। पं. रघुनाथदास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई इस राम बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बच्चों, महिलाओं सहित बड़े-बूढे बरात में जमकर थिरके और एक-दूसरे को श्रीराम विवाह की बधाई दी। आखिर में मंदिर परिसर में भगवान का विवाह संपन्न करवाया गया। जहां मां जानकी की भी पूजा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार, वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी पं. रमेशचंद्र शर्मा, पं. हरिओम शर्मा, बद्रीलाल गुप्ता, भागवत भूषण पं. सतीश नागर, अमित शमा, राजू यादव, नवल कुशवाह, बद्री यादव, मोहन पालीवाल, जुगल किशोर अग्रवाल, संजय सोनी, बृजमोहन शर्मा, आनंद सौलंकी, जेएल मारोठिया, कंचन सोनी, राजू साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आखिर में महाआरती के बाद महाप्रसादी भी वितरित की गई। 
Previous Post Next Post