https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. हाइवे, फोरलेन इत्यादि में रोजाना घूमने, भटकने वाले बेसहारा मवेशी वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को भी गुना बायपास से राजगढ़ बायपास के सर्विस रोड पर एक गाय को अज्ञात ट्रक या कोई वाहन वाला कुचल गया, इससे उस के चारों पांव में फ्रैक्चर हो गए। गाय को तड़पता देख बगल की कॉलोनी विनायक नगर के रहवासी मौके पर पहुंचे और गाय का उपचार करवाया। साथ ही नरसिंह गोशाला समिति के सदस्य भी पहुंचे, उन्होंने गाय का उपचार किया और उसे लेकर गोशाला पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद युवाओं ने आरोप लगाए कि तमाम राजनीतिक दल, नेता बड़े- बड़े दावे करते हैं कि गोमाता की सेवा करेंगे, उनके लिए सभी सुविधाएं देंगे, लेकिन वे तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। न भाजपा भटकने वाले गोवंश के लिए कुछ कर पाई न ही पंचायतों में गोशाला बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस। सभी अपना वोट बैंक खंगालने के लिए महज उल्लू सीधा करते हैं। मौके पर मौजूद युवा गाय को तड़पता देख आक्रोशित हुए। 
Previous Post Next Post