https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को पकड़ा 

शहर सहित जिलेभर में वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह की प्लानिंग नाकाम की है। दरअसल, देशी कट्टा, फरसी, तलवार और लट्ठ लेकर डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को करनवास, छापीहेड़ा पुलिस ने एनएच-तीन पर भाटखेड़ी के पास से धरदबोचा। उनके पास से हथियार मिले हैं और उन्होंने योजना बनाना कबूला भी है। | करनवास थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हमारी टीम पहुंची और छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर. मुकाती भी योजना के तहत पहुंचे दोनों ओर से घेराबंदी कर पांच लोगों को हथियारों के साथदबोचा है। एसडीओपी एन. के. नाहर ने ब्यावरा सिटी थाने में किएखुलासे में बताया कि अनीश
पिता पारस कंजर (30) निवासी छापीहेड़ा से 315 बोर का देशी कट्टा, बलराम पिता गोरेलाल कंजर (35) निवासी पम्पापुर थाना सलसलाई जिला शाजापुर से लठ, सुरेश पिता पारस कंजर (22)

निवासी छापीहेड़ा से तलवार, संजय पिता नागरसिंह कंजर (45) निवासी रुड़की थाना बेरछा शाजापुर से कुल्हाड़ी, सुनिल पिता श्रीनाथ कंजर (23) निवासी छापीहेड़ा से फरसी मिली।पांचों को गिरफ्तार कर लूट और ऑर्स एक्ट की धारा में केस बनाया है। आरोपियों से राजस्थान से चुराई गई बाइक भी बरामद की गई है ।उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले से ही 10 से 12 प्रकरण लूटपाट के तर्ज है। कार्रवाई में दोनों थाना प्रभारियों के साथ अमरसिंह मालवीय, प्रधान आरक्षक रवींद्र, मंगल सिंह, आरक्षक सुनील सिंह, धर्मेंद्र, गोपालसिंह, राजेंद्र, दिनेश की विशेष भूमिका रही।
Previous Post Next Post