पुलिस ने जेसीबी से ट्रक खींचकर फंसे चालक को बाहर निकाला
जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात
पीपलहेला जोड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने
की टक्कर से गई। हादसे में राजस्थान की तरफ
से भोपाल की ओर जा रहे ट्रक का चालक बुरी
तरह से फंस गया था। हादसे में एक की मौके
पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
इनमें एक भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वीं काम कर रही
निर्माण कंपनी की जेसीबी मशीन की मदद से
ट्रक खींचकर ड्रायवर का शव निकाला।
देहात थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक
कन्नौज से कानपुर यूपी से प्याज भरकर ले जा
रहा था, वहीं राजस्थान से भोपाल की तरफ
पीओपी से लदे ट्रक आ रहा था। दोनों ट्रकों
की पीपलहेला जोड़ के पास आमने-सामने की
टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
दोनों के ट्रकों की अगली बॉडी बुरी तरह से
क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राजस्थान के ट्रक
चालक बुधाराम पुत्र भागचंद विश्नोई 35 साल
की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका
साथी क्लीनर रामकुमार विश्नोई पुत्र रतनाराम
45 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंचे एसडीओपी ने
जेसीबी से ट्रक खिंचवाकर निकाले
घायल व मृतक का शव
हादसे की सूचना पर पहुंची देहात थाने की
डायल 100 की सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी
रामनरेश राठौर व एसडीओपी एनके नाहर
मौके पर पहुंचे। साथ ही रात्रि गश्त कर रही
पीएसआई सरिता मिश्रा, विजय शर्मा, डायल
100 के स्टाफ व 3 से 4 अन्य आरक्षकों ने
घटनास्थल पहुंचकर ट्रकों में फंसे चालकों वे
क्लीनर को निकालने की कोशिश की, लेकिन
जब वे कामयाब नहीं हो सके तो उन्होंने वहीं
पर ब्यावरा भोपाल फोरलेन हाईवे निर्माण
के लिए काम कर रहीं जेसीबी मशीन को
बुलवाकर ट्रकों को खिंचवाकर अलग- अलग
किया। तब कहीं जाकर करीब 40 मिन्ट की
मशक्कत के बाद मृतक चालक के शव व
घायलों को बाहर निकाला जा सका।
दूसरे ट्रक का चालक सूबेदार पुत्र जालम सिंह
45 साल व क्लीनर दीपक घायल हो गए। इनमें
से रामकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे रात
को ही भोपाल रेफर कर दिया गया।

