https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

Rajgarh News


पचोर एक में एक और मरीज मिला है।  जिला महामारी अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में कुल मरीजों की संख्या 63 है। 17 मरीज जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। अभी तक 32 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब कुल एक्टिव केस 26 हैं। अभी 71 मरीजों की रिपोर्ट लैब में पेंडिंग है। शनिवार को 14 मरीजों के और सैंपल लिये गए और अभी तक तक 1618 मरीजों के सैंपल लिये जा चुके हैं। सीएमएचओ एस यदु ने लोगाें से सावधानी बरतने को कहा है।
10 साल की बच्ची सहित युवक के लिए सैंपल, ब्यावरा की 7 रिपोर्ट पेंडिंग: ब्यावरा| शहर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी कोई भी नया केस सामने नहीं आने से शहर के लिए राहत भरा रहा। हालांकि सिविल अस्पताल में कंटेनमेंट जोन से इलाज कराने पहुंचे 10 साल की बच्ची व एक युवक का सैंपल लिया गया।
डॉक्टर के क्लीनिक का कर्मचारी निकला पाजिटिव, संख्या हुई आठ: पचोर|पूर्व में संक्रमित मिले डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करने वाले 25 वर्षीय कर्मचारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटव आई। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के सम्पर्क में आये 21 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट आ गई। इनमें 4 लोग पॉजिटव पाए गए।



Biaora Rajgarh News 
Rajgarh News corona 
Biaora News Corona 
Biaora Rajgarh News
Previous Post Next Post