https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

Biaora News




#Mp news
करनवास |लॉकडाउन की वजह से गुजरात में फंसे राजगढ़ सहित मप्र के 712 मजदूरों को 23 बसों से ब्यावरा के संजय ग्राम दूधी लाने की योजना थी, लेकिन इनमें से सिर्फ एक बस में 45 मजदूर ही लौटे। ये मजदूर रतलाम से बस के जरिए ब्यावरा आए थे। वहीं एक दूसरी बस में गुना के मजदूर भी ब्यावरा तक आए थे जिनकी बस में डीजल खत्म होने पर बस पिछले 3 घंटे से राधा स्वामी आश्रम में ही खड़ी रही।
गुजराज में फंसे राजगढ़ सहित मप्र के कई जिलों के 712 मजदूरों को सरकार ने गुजरात से स्पेशल ट्रेन से रतलाम तक बुलाया था। यहां से इन मजदूरों को 23 बसों से ब्यावरा के संजय ग्राम दूधी के राधा स्वामी सत्संग आश्रम में ठहराने की योजना थी। इसके लिए राजगढ़ जिले से 23 बसें भी रतलाम भेजी गई थी, लेकिन वहां से सिर्फ एक ही बस में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर, नरसिंहगढ़ और ब्यावरा ब्लॉक के महज 45 मजदूर ही आए। सत्संग में ब्यावरा सिविल अस्पताल स्टॉफ ने पहुंचकर आए मजदूरों की स्क्रीनिंग कर कोरोना की जांच की। इसके बाद मजदूरों को अपनी- अपनी ग्राम पंचायतों में भिजवाकर क्वारेंटाइन कराया।


धूप और गर्मी में खुले ट्राले में बैठने से बीमार
ब्यावरा से होकर गुजरे ट्राले में बैठे मजदूरों ने देवराज उड़िया, संतोष शर्मा, रूपकिशोर ने बताया कि वे शनिवार सुबह 6 बजे मुंबई से निकले थे। सुबह तो कोई खास फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद दोपहर में तेज धूप हाेने पर वे भूखे और प्यासे 42 एवं 43 डिग्री तापमान के बीच लू के थपेड़ों से न सिर्फ बुखार, सदी एवं खांसी के शिकार हो गए, बल्कि ज्यादातर मजदूरों का बदन भी टूटने लगा हैं। ट्राले में बैठे मजदूरों ने बताया कि सभी 100 मजदूरों में से खुले ट्राले में बैठकर सफर करने से तकरीबन 50 फीसदी लोग लू के थपेड़ों से बीमार हो गए। रविवार को वे ब्यावरा पहुंचे तो भोपाल बायपास से लेकर राजगढ़ बायपास के बीच सामाजिक संस्थाओं के स्टॉल पर मजदूरों ने खाने के पैकेट लिए।
 biaora news today

लू के थपेड़ों से कई बीमार, 18 घंटे में ब्यावरा पहुंचे, रास्ते में कहीं खाना मिला और न चाय- नाश्ता
{गुना के मजदूरों की बस का डीजल खत्म हुआ, 3 घंटे खड़ी रही
संजय ग्राम दूधी के राधा स्वामी सत्संग में आए गुजरात में फंसे मजदूर।
ब्यावरा में भोजन करने के बाद ट्राले पर उसी प्रकार बैठकर मजदूरों ने आगे का सफर शुरू किया।













#biaorarajgarhnews.online
mpnews
biaora news
biaora rajgarh news 
Previous Post Next Post