Rajgarh News Corona
राजगढ़ न्यूज . कोरोना वायरस से बचाव
के लिए अपने घरों में ही रहे और
लॉकडाउन का पूरा पालन करें। यह
अपील सीएमएचओ केके श्रीवास्तव
ने नागरिकों से की है।
उन्होंने कहा कि जिले में अभी
तक कोई प्रकरण कोरोना वायरस
संक्रमित नहीं पाया गया है। सभी
आमजन लॉकडाउन का पालन करें
एवं अतिआवश्यक होने पर कहीं भी
बाहर निकले तो हाथ की सफाई
करते रहे एवं मुंह पर मास्क या
रूमाल आदिका उपयोग करें। जो भी
व्यक्ति सर्दी, खांसी एवं बुखार से
पीड़ित है उनसे एक मीटर कीबनाए रखें। हाथों को बार-बार
साबुन से एवं सेनेटाइजर से साफ
करते रहें। उन्होंने बताया कि अभी
तक विदेश से आए 19 व्यक्तियों को
होम क्वारंटाइन में रखा है। जिले में
स्क्रीनिंग की संख्या लगभग सात
हजार है। जिला चिकित्सालय में
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की
संख्या चार है। अभी तक कुलसेंपल
लिए गए मरीजों की संख्या चार है।
भेजे गए सैंपलों में से प्राप्त रिपोर्ट
संख्या दो है जो कि निगेटिव पाए गए
है। जिले में पॉजीटिव पाए गए मरीजों
की संख्या शून्य है। लेबोरेटरी में
पेडिंग सैंपल संख्या दो है।
#tag Biaora Rajgarh News
Biaorarajgarhnews.online
Biaora News
Rajgarh News
Rajgarh Biaora News
Biaora Rajgarh News
Biaora Corona virus
Corona virus News
Covid 19 news
