https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


 ब्यावरा शहर के मुल्तानपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्रा के साथ वारदात हो गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर मुल्तानपुरा से होकर कॉलेज फॉर्म डालने जा रही 24 वर्षीय छात्रा के हाथ से बाइक पर आए नकाबपोश बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले। छात्रा चिल्लाई, आस-पास के दुकानदारों को बताया, लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग निकले थे। थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि बरखेड़ी में रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा सरिता पिता रूपसिंह गुर्जर हाथ में मोबाइल चलाती हुई जा रही थी। उन्होंने बताया कि वे परीक्षा का फॉर्म सबमिट करने जा रही थी, तभी पीछे से बाइक पर रफ्तार से आए नकाबपोश बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीना और भाग निकले। उसने दौड़कर, रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रुके। छात्रा ने बताया कि वह बाइक का नंबर नहीं देख पाई। मोबाइल चुराने वाले दोनों लड़कों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। 
Previous Post Next Post