https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. शहर को स्वच्छ और सुअर मुक्त बनाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को देवास की टीम ब्यावरा आई। लेकिन देवास से आई टीम के विरोध में शहर के सूअर पालक आ गए। उन्होंने कहा कि हमने इन्हें पाला हम अपने स्तर पर ही बाहर करेंगे। इस पर तहसीलदार की मौजूदगी में उनमें सुलह करवाई गई। दिनभर में विभिन्न हिस्सों से सूअर पालकों ने ही करीब 345 से अधिक सूअर पकड़े। 300 को ट्रकों में लोड कर बाहर भेज भी दिया। सूअर पालकों ने पहले टीम का जमकर विरोध जताया, बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद वे माने। तहसीलदार के साथ लॉ एंड ऑर्डर संभालने वज़ वाहन, पुलिस की टीम भी मुश्तैद रही। नगर पालिका के सफाई दरोगा और एक या दो कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने श्मशान रोड, अजनार नदी घाट, टॉल मोहल्ला, शिवधाम कॉलोनी, रेल्वे स्टेशन, हरिओम कॉलोनी, पंचमुखी मैदान क्षेत्र, मातामंड क्षेत्र सहित अन्य जगह सुअरों की धरपकड़ की। तहसीलदार ने बताया कि टीम को हमने रोक दिया था, बाद में सुअर पालकों ने ही खुद पकड़ने में मदद की और अपने स्तर पर ट्रकों में लोड कर उन्हें बाहर भेजा। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। समझा दिया गया था अधिकतर सुअरों को पकड़ लिया गया है। सूअर मालिकों के कहने पर हमने टीम को बोल दिया था, उन्होंने खुद पकड़कर 300 से अधिक पकड़ लिए। साथ ही कुछ बचे हुए बुधवार सुबह तक बाहर भिजवा दिए जाएंगे। -एआर चिरामन, तहसीलदार, ब्यावरा 
Previous Post Next Post