ब्यावरा. पंप और कमर्शियल बिजली कनेक्शनों का भार जांचने के लिए प्रदेश स्तर पर बिजली कंपनी ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो भार जांचने के साथ ही चेकिंग के दौरान प्रकरण भी बना रही हैं। साथ ही कनेक्शन भी अपग्रेड कर रही है। ___ मंगलवार को भोपाल और दतिया से आई तीन फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों ने निरीक्षण किया। विभिन्न घरेलू, कमर्शियल और पंप कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान अधिभार पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ता पर पेनाल्टी लगाई गई, साथ ही जरूरत के भार के हिसाब से उन्हें कनेक्शन दिया गया। भोपाल से आए जीएम विनोदकटारे, एजीएम प्रकाश गुप्ता और दतिया से आए एजीएम शिवराज दोहरे की टीम ने मोया, चाठा, लोदीपुरा, सुठालिया रोड के अन्य गांवों सहित शहर के सुठालिया बायपास, भोपाल बायपास और कृषि क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्र में घूमकर जांच की। विजिलेंस टीम की तर्ज पर टीमों ने अतिभार, बिजली चोरी, बकाया बिल, अत्यधिक लोड वाले मोटर पंप के कनेक्शन इत्यादि पाए। इस पर विभिन्न जगहों से कुल 24 प्रकरण बिजली कंपनी की टीम ने बनाए। इन पर पेनाल्टी लगाई गई। भार वृद्धि के प्रकरणों में केस बनाकर भार भी बढ़ाया। साथ ही उन्हें समझाइश दी गई कि नियमानुसार ही बिजली की खपत करें और उतना ही उपयोग करें जितने का कनेक्शन लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मप्र शासन ने बिजली चोरी रोकने और वसूली पर फोकस करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में ये टीमें सिंचाई के सीजन में पंप सहित अन्य कमर्शियल कनेक्शनों पर शिकंजा कसने सख्ती कर रही है। शासन स्तर पर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और अतिभार पर नियंत्रण के निर्देश मिले हैं।उसी आधार पर स्कवॉड कंपनी काम कर रही हैं। हमारी तीन टीमें छह दिन तक घूमकर कार्रवाई करेंगी। विनोय कटारे, जीएम, विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल