https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html




छात्रवृत्ति और आवास भत्ता फॉर्म का मामला, भीम सेना ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, की नारेबाजी राजगढ़. अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए काम करने वाले संगठन भीम सेना की छात्र इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को पीजी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। शासन द्वारा इस वर्ग के छात्रों को मिलने वाले स्टेशनरी नहीं दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। भीम सेना के प्रदेश महासचिव राजेश गढ़वाल और छात्र विंग के जिलाध्यक्ष अर्जुन चित्तोड़िया के नेत्तृव में किए गए प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां की कार्यप्रणाली को गलत बताते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य आर के शर्मा विद्यार्थियों से चर्चा करने पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर रहे संगठन सदस्यों ने उन्हें ज्ञापन सौंप अपनी मागे बताई। इस पर प्राचार्य ने छात्रवृत्ति फार्म के साथ टिकट नहीं लिए जाने का आश्वासन दिया। जबकि आवास भत्ता फार्म के साथ लिए जा रहे पांच सौ रुपए के स्टांप के संबंध में सात दिन के भीतर निर्णय करने और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए भोपाल चर्चा करने की बात कही। इस पर विद्यार्थियों ने कॉलेज का ताला खोलकर प्रदर्शन को बंद कर दिया। प्रदर्शन में मोहन अहिरवार कार्यकारी जिलाध्यक्ष नाजी, दुर्गाप्रसाद जमादार, प्रधुमन मेघवाल, रमेश चंद्रवंशी, रवि अहिरवार, आकाश, जगदीश सहित अन्य विद्यार्थी और संगठन सदस्य मौजूद थे। 
Previous Post Next Post