https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. गत दिवस संसद में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा कथित रूप से गोडसे को देशभक्त कहने से पूरे देश में विरोध के सुर गूंज रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पीपलचौराहा पर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में पुतला दहनकर विरोध जताया गया। इस दौरान विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि प्रज्ञा का नाम लेना ही दोष है, जिस इंसान ने राष्ट्रपिता के ऊपर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी, उसे वह देश भक्त बता रही है। उन्होंने मीडिया के सामने विवादित और अमर्यादित बयान देते हुए कहा पूरा पुतला नहीं कभी यहां आएंगी तो साक्षात जला देंगे। ऐसे लोगों पर भाजपा द्वारा कार्रवाई कर पार्टी से बाहर करना चाहिए। जो एक विवादित बयान देकर देश का माहौल खराब करती हो। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि हम कांग्रेसजन इस विवादित बयान को लेकर निंदा करते हैं। साथ ही केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग करते हैं। इस दौरान चंदरसिंह सौंधिया, एडवोकेट अशोक क्रांति, पूर्व नपाध्यक्ष दिलीप शिवहरे, लक्की दांगी, रचना भार्गव, गंगा चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Previous Post Next Post