इंजेक्शन लगाने के बाद वृद्धा की मौत
राजगढ़. जिला चिकित्सालय में
भगवतीबाई नाम की एक महिला की
इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि इस
मौत का कारण कोई बीमारी नहीं
बल्कि इलाज में बरती गई
लापरवाही है।
बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस
को सूचना देनी पड़ी। जानकारी के
अनुसार मृतिका भगवतीबाई के पैर
में चोट थी। जिसका इलाज कराने
के लिए निजी क्लीनिक पर गए थे।
लेकिन वहां से जिला चिकित्सालय
दिखाने के लिए कहा गया। महिला
चलते हुए ओपीडी और ओपीडी के
बाद अस्पताल में भर्ती हुई। लेकिन
जैसे ही भगवतीबाई का इलाज शुरू
किया गया और एक इंजेक्शन
लगाया। इसके बाद वह तेजी से
चिल्लाने लगी और कुछ ही पल में
उसने दम तोड़ दिया।
चिकित्सक भी उसकी मौत की
पुष्टि करे बगैर ही वहां से आ गए।
रोते-रोते परिजन गुस्से में आ गए
यहां वार्डवॉय तक नहीं मिला, तड़पती रही महिला
जिला चिकित्सालय में ही खंडेली गांव से इलाज कराने आई कृष्णाबाई
की तबीयत खराब थी। उसे छापीहेड़ा से राजगढ़ रेफर किया गया था।
परिजन महिला को लेकर राजगढ़ आए थे और पर्चा बनाने के लिए
पहुंचे। इस बीच एक अकेले व्यक्ति साथ में होने के कारण कोई उसे
उठाने वाला भी नहीं था। ऐसे में मीडिया के कुछ लोग स्ट्रेचर लेकर
आए और उसे डॉक्टरों तक पहुंचाया।
और उन्होंने चिकित्सकों पर
लापरवाही का आरोप लगाना शुरू
कर दिया। कुछ समय नर्सिंग स्टाफ
और मृतका के बच्चे के बीच
कहासुनी भी हुई। लेकिन उसके बाद
पुलिस को जब इस बात की सूचना
लगी तो पुलिस भी अस्पताल पहुंच
गई और परिजनों को समझाया। साथ
ही महिला का पोस्टमार्टम कराने के
बाद जांच रिपोर्ट के अनुसार उचित
कार्रवाई का आश्वासन भी दिया
गया, इसके बाद वे माने।

