https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

पकड़े गए युवक पेंट्री कार संचालक के बताए जा रहे हैं पर नहीं थी परमिशन

ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडरों को आरपीएफ ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोटा-इंदौर इंटरसिटी । एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध तौर पर

खान-पान सामग्री बेच रहे वेंडरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरपीएफ चौकी प्रभारी अशोक

कुमार मिश्रा ने बताया कि आरपीएफ गुना टीआई एसएस राठौड़ ने ट्रेन नंबर 22983 कोटा इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में रुठियाई से ब्यावरा के बीच अवैध तौर पर चाय बेचते हुए शैलेंद्रसिंह तोमर, संदीप सिंह तोमर आदि को पकड़ा है। पकड़े गए उक्त युवक पेंट्री कार संचालक के बताए जा रहे हैं, लेकिन उनके पास कोटा

इंदौर इंटरसिटी में चाय व खान एवं पान सामग्री बेचने की परमिशन नहीं

थी। इसलिए उनके खिलाफ रेलवे | एक्ट की धारा 144 के तहत प्रकरण

दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है।

ट्रेनों में अवैध वेंडरों पर लंबे समय बाद यह कार्रवाई हुई है।

 

Previous Post Next Post